सीसीटीवी कैमरों के संचालन की हुई समीक्षा
मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के सुदृढ़ीकरण के लिए समीक्षा बैठक की गयी
प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा वीसी के माध्यम से समीक्षा कर दिये गये कई निर्देश
लखीसराय
मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के सुदृढ़ीकरण के लिए समीक्षा बैठक की गयी. पुलिस थानों में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी संचालन व निगरानी को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक किया गया. बैठक में जिले में विधि-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, अपराध नियंत्रण की प्रगति तथा पुलिस थानों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं रखरखाव तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गयी. इसके अतिरिक्त यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पुलिस थानों में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत रहें तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाय, जिससे अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाय रखने में सहायता मिल सके. लखीसराय से इस बैठक में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.