मध्यरात्रि घर के बरवाजे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

बड़हिया. लक्ष्मीपुर पंचायत के शहजादपुर गांव में सोमवार की देर रात गोलीबारी की घटना सामने आयी है

बड़हिया. लक्ष्मीपुर पंचायत के शहजादपुर गांव में सोमवार की देर रात गोलीबारी की घटना सामने आयी है. हथियार से लैस बदमाशों ने एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग की. इससे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. मामले को लेकर शहजादपुर निवासी स्व नागेश्वर सिंह के पुत्र रामरतन सिंह ने थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है. पीड़त ने बताया कि दो मार्च की रात लगभग 12:30 बजे वे अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे. इस दौरान गांव के ही कुछ लोग हथियारों से लैस होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे व गाली-गलौज करने लगे. आरोप है कि दरवाजा नहीं खोलने पर हमलावरों ने दरवाजे पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली दरवाजे को भेदते हुए घर के अंदर की दीवार में जा लगी. घटना के समय घर में मौजूद सभी परिजन बाल-बाल बच गये. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि जाते-जाते आरोपितों ने होली के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी. घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गयी. सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये. जांच के दौरान घर के मुख्य दरवाजे पर तीन गोलियों के निशान मिले हैं, जबकि अंदर की दीवारों पर भी गोली लगने के चिह्न मिले हैं.

थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि आवेदक द्वारा ने राउंड फायरिंग का आरोप लगाया गया है, जबकि प्रारंभिक जांच में तीन गोलियों के निशान मिले हैं.

आरोपित पक्ष ने भी थाना में आवेदन देकर पूरे मामले को साजिश करार दिया है. उनका कहना है कि जमीन विवाद को लेकर उन्हें झूठा फंसाने की नीयत से घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sharath tripathi

शरतचंद्र त्रिपाठी प्रिंट माध्यम में 17 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. जमीनी रिपोर्टिंग के जरिये हाशिये के सवालों को मुख्यधारा में लाने पर जोर.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >