विद्यालय के लिए हमेशा समर्पित रहे रामटहल पासवान

संचालन शिक्षक सुभाष महतो ने किया.

शिक्षक रामटहल पासवान की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

चानन. प्रखंड के मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय बिछवे के प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मथुरा प्रसाद ने की, जबकि संचालन शिक्षक सुभाष महतो ने किया. विद्यालय परिवार के अलावा विभिन्न विद्यालयों के दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं द्वारा पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं डॉ भीमराव आंबेडकर का फोटो देखकर सम्मानित किया गया. मौके पर सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रह्राद यादव द्वारा सेवानिवृत शिक्षक रामटहल पासवान को फूल माला पहनकर सम्मानित करते हुए कहा कि राम हल जी भले ही शिक्षक पद से सेवानिवृत हुए हैं लेकिन समाज सेवा से वह हमेशा जुड़े रहते हैं और रहेंगे भी. यह दुनिया का दस्तूर है, जो नौकरी में आया है, एक निश्चित समय में उन्हें सेवानिवृत्ति होना पड़ेगा. इनकी जितनी भी गुणगान किया जाय, काम होगा. उनके सेवानिवृत होने पर सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भावुक होकर उन्हें विदाई दे रहे थे, जबकि विश्वास महतो व सत्य प्रकाश पासवान ने कहा कि रामटहल पासवान अपने विद्यालय को लेकर हमेशा समर्पित रहे, जहां जिस चीज की जरूरत पड़ी, उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से मदद करने का काम किया. वे एक शिक्षक नहीं थे, विद्यालय में एक अभिभावक के रूप में कार्य करते थे. इससे पूर्व विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाकर सभी का सम्मान किया. मौके पर राजकुमार प्रसाद, मथुरा प्रसाद, सिंघेश्वर महतो, भृंगुनाथ मेहता, नरेश पासवान, मुखिया पिंकी देवी, पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि निर्पेंद्र यादव, पप्पू साहू, मुंगेर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश मालाकार, इंदु कुमारी, जिला सचिव मनोज कुमार, जयकुमार निराला, डॉ ओमप्रकाश, प्रिया कुमारी, बृजेश कुमार, जिला शिक्षा संघ अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार सिंह, शंभू नाथ झा सहित गणमानय लोग उपस्थित थे.

————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >