लखीसराय. शहर के वार्ड नंबर दो भोला टोला के शैलेश स्थान से सोमवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में ढोल बजा ध्वज व घोड़ा आदि शामिल किया गया. 151 कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा भोला टोला से निकलकर विद्यापीठ चौक होते हुए इंग्लिश मोहल्ला पहुंचा इंग्लिश मोहल्ले के रास्ते से वार्ड नंबर दो के ठाकुरबाड़ी पहुंची सभी कन्याओं के सिर पर उपसभापति शिव शंकर राम एवं वार्ड पार्षद पार्वती देवी ने देकर कन्याओं का शोभा यात्रा निकाला. सोमवार से भोला टोला शैलेश स्थान में 48 घंटे का रामधुनी का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान स्थानीय कलाकार के अलावा बाहरी कलाकार भी मौजूद होंगे. 48 घंटे लगातार रामधुन के लिए ग्रामीणों के द्वारा भी सहयोग किया गया. विद्वान पंडित विजय पांडेय एवं यजमान के रूप में शंभू राम एवं उनकी पत्नी द्वारा पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद रामधुनी का प्रारंभ किया गया. रामधुनी के समापन तक महिलाओं के द्वारा पूजा पाठ शुरू किया गया है.
भोला टोला शैलेश स्थान में कलशयात्रा के साथ रामधुन शुरू
शहर के वार्ड नंबर दो भोला टोला के शैलेश स्थान से सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी
