जयंती पर याद किये गये राममनोहर लोहिया

देश के प्रतिष्ठित समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की 116 वीं जयंती पर सोमवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें नमन किया गया

बड़हिया लोहिया चौक पर जिलाधिकारी ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण बड़हिया. देश के प्रतिष्ठित समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की 116 वीं जयंती पर सोमवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित जयंती कार्यक्रम में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, डीईओ यदुवंश राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतीक कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी, भाजपा नेता नरोत्तम कुमार आदि ने डॉ राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस अवसर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया समाजवाद के प्रख्यात हस्ताक्षर थे, उन्होंने हमेशा शोषितों वंचितों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की. वे सामाजिक समानता के पक्षधर थे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गण मन के सामूहिक गान एवं जयघोष के साथ हुआ. इस अवसर पर उच्च विद्यालय बड़हिया के छात्र-छात्राएं शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >