रज कलश यात्रा का हुआ स्वागत

बिहार प्रदेश यादव महासभा के अध्यक्ष सह पूर्व डीएम गोरेलाल यादव के नेतृत्व में निकाली गयी पवित्र रज कलश यात्रा का जमुई जिला जाने के दौरान गुरुवार को स्वागत किया गया

रामगढ़ चौक. प्रखंड के बाजार में अहीर रेजिमेंट की मांगों को लेकर बिहार प्रदेश यादव महासभा के अध्यक्ष सह पूर्व डीएम गोरेलाल यादव के नेतृत्व में निकाली गयी पवित्र रज कलश यात्रा का जमुई जिला जाने के दौरान गुरुवार को स्वागत किया गया. रामगढ़ चौक में स्थानीय विजय कुमार यादव, रामोतार यादव, पूर्व सरपंच नंदन यादव, सनी कुमार, रंजन कुमार, गुहन यादव आदि दर्जनों लोगों ने पवित्र रज कलश यात्रा पर फूल माला चढ़ाकर माल्यार्पण किया. जहां उन वीर अहीर शहीदों को नमन किया गया तथा भारत माता की जयकारा लगाते हुए रज कलश यात्रा को विदा किया. बताया जा रहा है कि रज कलश यात्रा की शुरुआत 13 अप्रैल को बिहार की धरती सारण छपरा से की गयी, जिसका समापन 18 नवंबर को जंतर मंतर पर जाकर किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >