किऊल-झाझा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

किऊल-झाझा रेलखंड पर भलुई हॉल्ट के पास एक अज्ञात युवती की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच दुर्घटना या आत्महत्या दोनों पहलू पर कर रही है. मृतका की पहचान के लिए पुलिस ने हुलिया जारी किया है.

चानन (लखीसराय) से रंजन पासवान की रिपोर्ट

Rail Accident: चानन थाना क्षेत्र के किऊल-झाझा रेलखंड स्थित भलुई हॉल्ट के पास सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवती की मौत हो गई. घटना अप लाइन पर होम सिग्नल के खंभा संख्या 401/25 और 401/27 के बीच हुई. सूचना मिलते ही चानन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया.

हादसा या आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर जांच

पुलिस के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती किसी ट्रेन की चपेट में दुर्घटनावश आई या उसने आत्महत्या की. दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

पहचान के लिए पुलिस ने जारी किए हुलिए के आधार

मृतका की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है. वह सांवले रंग की थी और काले रंग का सूट-सलवार पहने हुई थी. अंदर हरे रंग की बनियान थी. उसके बाएं हाथ पर अंग्रेजी में "Rampravesh" लिखा हुआ है, जबकि दाहिने हाथ पर फूल का गोदना बना हुआ है. पुलिस ने इन पहचान चिह्नों के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है.

आसपास के थानों में खंगाली जा रही गुमशुदगी रिपोर्ट

Rail Accident: चानन थाना के एएसआई राकेश कुमार अकेला ने बताया कि फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट का मिलान कर रही है. साथ ही स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कोई युवती के बारे में जानकारी रखता हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करे, ताकि शव की पहचान कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.

ALSO READ: बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >