दियारा पिपरिया में छापेमारी, कट्टा बरामद

दियारा पिपरिया में छापेमारी, कट्टा बरामद

सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दियारा पिपरिया गांव में बुधवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया. यह कार्रवाई मंगलवार व बुधवार के बीच रात करीब 12:35 बजे रामबालक यादव के घर पर की गयी. पुलिस ने मौके से उनके पुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, मुकेश के एक नाबालिग भाई को विधि निरुद्ध कर सुधार गृह मुंगेर भेजा गया. छापेमारी के दौरान दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त किये गये, जिसमें हथियार से संबंधित कई तस्वीरें पायी गयी हैं. पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है. इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में एसआई रोहित रंजन, एसआई रामबाबू राय सहित सशस्त्र बल और महिला सिपाही शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >