दोनों पक्षकारों के सहमति से विवादों का करें त्वरित निष्पादन: प्रधान न्यायाधीश

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय की सुपरवाइजरी कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक ”मेडिएशन फॉर नेशन-2.0” अभियान की सफलता को लेकर शुक्रवार को आयोजित की गयी

””मेडिएशन फॉर नेशन-2.0”” अभियान की सफलता को लेकर आयोजित हुई सुपरवाइजरी कमिटी की बैठक लखीसराय. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय की सुपरवाइजरी कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक ””मेडिएशन फॉर नेशन-2.0”” अभियान की सफलता को लेकर शुक्रवार को आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार झा ने की. बैठक के दौरान अभियान की प्रगति की समीक्षा की गयी और इस बात पर विशेष बल दिया गया कि अधिक से अधिक वाद अभिलेखों की पहचान कर उन्हें मध्यस्थता (मेडिएशन) के लिए भेजा जाय. प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि मध्यस्थ पक्षकारों के बीच आपसी सहमति बनाकर विवादों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें. समीक्षा में यह भी पाया गया कि विभिन्न न्यायालयों से केस फाइलों को चिन्हित कर लगातार मध्यस्थता केंद्र भेजा जा रहा है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके. बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश राजन कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर, न्यायिक दंडाधिकारी मो. फहद हुसैन, जिला विधिक संघ के अध्यक्ष शंभू शरण सिंह व सचिव सुबोध कुमार, जिला सरकारी अधिवक्ता श्री निवास प्रसाद सिंह, जिला लोक अभियोजक कुमारी बबीता और मध्यस्थ रमेश कुमार त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >