नशामुक्त समाज के लिये जनसहभागिता महत्वपूर्ण: डीएम

नशा मुक्ति दिवस पर निकाली गयी प्रभात फेरी

नशा मुक्ति दिवस पर निकाली गयी प्रभात फेरी

आरलाल कॉलेज से गांधी मैदान में स्कूली बच्चे व पदाधिकारी प्रभात फेरी में हुए शामिल

लोगों को दिलायी गयी नशा मुक्ति शपथ

लखीसराय. जिला मद्यनिषेध विभाग द्वारा नशा मुक्ति दिवस बड़े उत्साह, व्यापक जनभागीदारी एवं सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जीविका समूहों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को एक व्यापक सामाजिक अभियान का स्वरूप प्रदान किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः साढ़े आठ बजे शहर के आरलाल कॉलेज से गांधी मैदान तक निकाली गयी. प्रभात फेरी में शामिल छात्र-छात्राओं, जीविका दीदियों तथा आमजन ने नारे, पोस्टर, बैनर एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया. इस अवसर पर आरलाल कॉलेज में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं आमजन को संबोधित किया तथा नशे से दूर रहने की अपील की. जिसके उपरांत कॉलेज परिसर से एक सुसंगठित प्रभात फेरी निकाली गयी, जो गांधी मैदान पहुंच कर संपन्न हुई. जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता एवं सामुदायिक चेतना अत्यंत महत्वपूर्ण है.

पटना से मंत्री बिजेंद्र यादव व मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने ऑनलाइन किया संबोधित

पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव तथा मुख्य सचिव, बिहार प्रत्यय अमृत द्वारा लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय संबोधन दिया गया. जिसमें मंत्री श्री यादव ने कहा कि “इरादा जब नेक हो और नियत साफ हो, तो कठिनाइयों से लड़ना बड़ी बात नहीं होती. शराबबंदी सामाजिक हित में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है, जिसे राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से लागू कर रही है.” उन्होंने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के दौरान मद्य निषेध विभाग के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की तथा बताया कि विभाग की उपलब्धियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी सराहा गया है. उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में सामुदायिक सहयोग एवं जनजागरूकता सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है. वहीं मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अपने संबोधन में कहा कि शराबबंदी ने अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है. उन्होंने जीविका समूहों की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी ने शराबबंदी अभियान को जनांदोलन का स्वरूप प्रदान किया है.

मंत्रणा कक्ष में संविधान प्रस्तावना का किया गया वाचन व नशा मुक्ति की दिलायी गयी शपथ

नशा मुक्ति दिवस एवं संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में अपर समाहर्ता नीरज कुमार द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं नशा मुक्ति शपथ दिलायी गयी. उन्होंने कहा कि नशे से मुक्त होकर ही समाज, परिवार और व्यक्ति स्वस्थ एवं सशक्त बन सकते हैं. इस अवसर पर अपर समाहर्ता के साथ वरीय उप समाहर्ता सह जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्राची कुमारी, आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी वंदना पांडेय, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, उत्पाद अधीक्षक विभा कुमारी तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नैंसी मुर्मू सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >