अगलगी में हजारों की संपत्ति जलकर राख

अगलगी में हजारों की संपत्ति जलकर राख

चानन. प्रखंड के घोसीकुंडी गांव में अचानक आग लगने से लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है. घोसीकुंडी गांव के मुनेश्वर साव के दालान मे आग लगने से उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. मुनेश्वर साव के पुत्र कुंदन कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी, पता नहीं है. ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया. बाद में अग्निशामक की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर आग को पूरी तरह से बुझाने का काम किया. अगर आग को समय रहते नहीं बुझाया जाता तो एक बड़ी घटना घट सकती थी और कितने महादलित परिवार का आशियाना उजड़ गया होता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >