मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों को करें जागरूक : डॉ शिवांगी गुप्ता

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों को करें जागरूक : डॉ शिवांगी गुप्ता

लखीसराय. जिला मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार चितरंजन रोड में कार्यानंद शर्मा स्मारक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और महाविद्यालय में संचालित सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता डॉ. ब्रजेंद्र कुमार ब्रजेश ने की. जबकि मंच का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने किया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में मनोविज्ञान विभाग की डॉ. स्मृति कुमारी और डॉ. शिवांगी गुप्ता उपस्थित थीं. मौके पर डॉ. स्मृति कुमारी ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी. वहीं डॉ शिवांगी गुप्ता ने कहा कि भारत में छात्रों की आत्महत्या की घटना बढ़ रही हैं, जिसके कई कारण हैं. जैसे पढ़ाई का दबाव, पारिवारिक मुद्दे, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति नाकारात्मक सोच और साइबर मामला. 2013 से 2022 के बीच इन मामलों में 64प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इंजीनियरिंग संस्थानों में और केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे संस्थानों में भी ऐसे मामले सामने आये हैं. जिसके शुरुआती संकेतों में सामाजिक दूरी और निराशाजनक बातें करना शामिल हैं. इससे निपटने के लिए कॉलेज में सकारात्मक माहौल बनाना, शिक्षकों को प्रशिक्षित करना, और छात्रों को खुद की देखभाल करने, योग करने, मजबूत रिश्ते बनाने और मदद मांगने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है. सबसे महत्वपूर्ण है कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर समाज में फैली गलत धारणाओं और झिझक को कम किया जाय, ताकि छात्र बिना किसी डर के पेशेवर मदद ले सकें. यह भी जरूरी है कि आत्महत्या के विचारों से जूझ रहे छात्रों को तुरंत पेशेवर मदद मिले. मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देकर और छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाकर इस संकट को कम किया जा सकता है. शिक्षकों और परिवार की सक्रिय भूमिका भी महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम में डॉ शुभाशीष राय, डॉ. मो. अनवर इकबाल, डॉ मो. आजम अयूबी, डॉ कीर्ति कुमारी, डॉ दीप्ति पांडे, डॉ विपिन कुमार, डॉ साकेत रवि एवं महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >