प्रो राजेश कुमार बने राजद के नये जिलाध्यक्ष

प्रो राजेश कुमार बने राजद के नये जिलाध्यक्ष

आपात बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, डॉ कपिलदेव बने प्रधान महासचिव व परशुराम कोषाध्यक्ष

लखीसराय. राष्ट्रीय जनता दल की लखीसराय जिला इकाई में बड़े संगठनात्मक बदलाव किये गये हैं. मंगलवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर स्थित होटल बुद्धा रेसिडेंसी परिसर में आयोजित जिला राजद की आपात बैठक में प्रो राजेश कुमार उर्फ भगवान यादव को सर्वसम्मति से नया जिलाध्यक्ष चुना गया है. बैठक की अध्यक्षता राजद के सूर्यगढ़ा विधानसभा के प्रत्याशी रहे प्रेम सागर चौधरी ने की. बैठक के दौरान सभाध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष के अस्वस्थता के कारण इस्तीफा देने से जिले में नेतृत्व का पद रिक्त हो गया था. इससे पार्टी के भीतर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी. कार्यकर्ताओं की मांग और संगठन की मजबूती को देखते हुए तत्काल नये अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू की गयी. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पार्टी के पुराने व अनुभवी शिक्षाविद् साथी सह सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निवासी प्रो राजेश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया. इसके साथ ही डॉ कपिलदेव दास को जिला प्रधान महासचिव व परशुराम यादव को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया. बैठक में जिला कार्यसमिति के सदस्यों के अलावा सभी प्रखंड व नगर अध्यक्षों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही. इस अवसर पर राजद राज्य परिषद सदस्य नरेश कुमार, संजय कुमार सिंह, भूषण यादव, विशेश्वर कुशवाहा, मोहतरमा फरहत प्रवीण, विजय आनंद और मनोज राम समेत कई गणमान्य नेता उपस्थित थे. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >