बसौनी की बेटी प्रिषा ने श्रीनगर में लहराया परचम, जम्मू-कश्मीर कराटे प्रीमियर लीग में जीता गोल्ड

Lakhisari News : बसौनी गांव की रहने वाली प्रिषा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर बेटियां देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर सकती हैं.

पीरी बाजार (लखीसराय) से रवि राज आनंद की रिपोर्ट :

प्रिषा ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित ‘8वीं जम्मू-कश्मीर कराटे प्रीमियर लीग चैंपियनशिप 2026’ में 45-50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने देशभर से आयें प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

प्रिषा कसबा पंचायत की पूर्व सरपंच स्व. द्रौपदी देवी की पौत्री हैं. वह वर्तमान में जम्मू जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच राजन सर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं.जम्मू-कश्मीर कराटे एसोसिएशन द्वारा 16-17 मई को इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, श्रीनगर में आयोजित दो दिवसीय प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में प्रिषा ने आक्रामक खेल और उत्कृष्ट तकनीक के दम पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

लगातार चौथे साल राष्ट्रीय स्तर पर पदक

प्रिषा की यह सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार चौथे वर्ष पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है:2023 : 5वीं जम्मू-कश्मीर यूटी कराटे चैंपियनशिप — स्वर्ण पदक

2024 : 6वीं जम्मू-कश्मीर यूटी कराटे चैंपियनशिप — रजत पदक

2025 : 7वीं जम्मू-कश्मीर यूटी कराटे चैंपियनशिप — रजत पदक

2026 : जम्मू-कश्मीर कराटे प्रीमियर लीग — स्वर्ण पदक

जिले में खुशी की लहर

प्रिषा के गोल्ड मेडल जीतने की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव बसौनी सहित पूरे लखीसराय जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने एक-दूसरे को बधाई दी. लोगों का कहना है कि प्रिषा ने न सिर्फ लखीसराय बल्कि पूरे बिहार का मान बढ़ाया है.पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार, प्रखंड उपप्रमुख निलेश कुमार, वार्ड सदस्य धीरज कुमार, कसवा पंचायत के मुखिया अमित कुमार और उपमुखिया श्वेता कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रिषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >