पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न मामलों के छह अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न मामलों के छह अभियुक्त गिरफ्तार

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने रात भर की छापेमारी, वारंटी भी धराया

हलसी. स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार की रात विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वारंटियों व अभियुक्तों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए थानाध्यक्ष ने एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया था. इस टीम में एसआई सौरभ सुमन, एसआई कुंदन कुमार, राजेश रंजन यादव और अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया था. पुलिस की इस टीम ने शनिवार की देर रात चिन्हित ठिकानों पर अचानक छापेमारी शुरू की, जिससे अभियुक्तों को भागने का मौका नहीं मिल सका.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में दीरा गांव से एनबीडब्ल्यू वारंटी प्रवेश सिंह (पिता- दशरथ सिंह) को गिरफ्तार किया गया. गेरुआ पुरसंडा से कांड संख्या 222/22 के तीन अभियुक्तों अजय कुमार (पिता- अनिल महतो), अनिल महतो (पिता- गेनारी महतो) व महेश महतो (पिता- गेनारी महतो) को धरा गया. कांड संख्या 163/25 का अभियुक्त अनिकेत कुमार (पिता- अनिल सिंह), जो जमुई जिले के चंद्रदीप थाना अंतर्गत सोनकर गांव का रहने वाला है, उसे भी गिरफ्तार किया गया. कांड संख्या 211/25 का अभियुक्त मो इरशाद साह भी पुलिस के हत्थे चढ़ा.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपित

मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. शनिवार रात चले इस सघन अभियान के बाद सभी छह गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को आवश्यक कागजी कार्रवाई व मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >