रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के शरमा गांव के निकट किऊल नदी के किनारे बेर बन्ना से गुप्त सूचना के आधार पर तेतरहाट थाना के अपर थानाध्यक्ष रश्मिरथी के नेतृत्व में छापेमारी कर अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर को किया गया. जबकि सभी वाहन चालक फरार हो गया. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीएसआई सुजाता लता, शंकर सिंह व अशोक कुमार द्वारा संयुक्त छापेमारी चलाया गया. जब्त ट्रैक्टर में बीआर 52जी 6101, स्वराज ट्रैक्टर बीआर 52 जी 2381, बीआर 52 जी 2161, बीआर 52 जी 6630 एवं बीआर 53 जी 0905 है. इसकी जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष रश्मिरथी ने बताया कि उक्त सभी ट्रैक्टर मालिक के विरूद्ध अवैध खनन मामले को लेकर मामला दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि अवैध बालू का खनन किऊल नदी में पूरी तरह से रोका जायेगा, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
