अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, ट्रैक्टर जब्त

प्रभारी थानाध्यक्ष वेद प्रकाश निषाद के नेतृत्व में अवैध खनन के विरूद्ध शुक्रवार की अहले सुबह पथरिया पंचायत स्थित चेगा नदी के मालाकाटा घाट पर बालू के अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की

गलगलिया

प्रभारी थानाध्यक्ष वेद प्रकाश निषाद के नेतृत्व में अवैध खनन के विरूद्ध शुक्रवार की अहले सुबह पथरिया पंचायत स्थित चेगा नदी के मालाकाटा घाट पर बालू के अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की. मौके पर पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया. जिसमें अवैध खनन कर बालू लाया जा रहा था. गलगलिया प्रभारी थानाध्यक्ष वेद प्रकाश निषाद ने बताया कि लगातार उक्त स्थान से बालू के अवैध खनन की सूचना मिल रही थी. जिसपर पुलिस की नजर थी अवैध खनन की गुप्त सूचना पर छापेमारी दल का गठन कर अवैध खनन पर लगाम लगाने उद्देश्य से छापेमारी कर गलगलिया थाना क्षेत्र के चेंगा नदी से अवैध रूप से खनन करके बालू उठाव करने की कोशिश कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. हालांकि चालक और अवैध खनन माफिया के सदस्य भागने में सफल रहे. वहीं श्री निषाद ने बताया कि मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. इसकी सूचना खनन पदाधिकारी को दे दी गई है. इस छापेमारी अभियान में गलगलिया थाना के एसआई भूषण झा सहित बिहार पुलिस के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raushan bhagat

रोशन भगत प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >