वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा पुलिस ने अमरपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले मथुरा साव के पुत्र वारंटी सुचित कुमार उर्फ सचित कुमार को गिरफ्तार किया है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया की वारंटी के खिलाफ चानन थाना में कांड में न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया है. वारंटी पर लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मौत से जुड़ी धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज है. बुधवार को वारंटी को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा. मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के शरमा गांव में हुई आपसी मारपीट में दर्ज हुए मामले के तहत नामजद अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर एसआई रश्मिरथी ने एक युवक को गिरफ्तार किया. तेतरहाट थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि शरमा गांव में हुई मारपीट मामले में शरमा गांव निवासी स्व अवधेश सिंह के पुत्र बजरंगी कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >