हत्यारोपी सहित दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

हत्यारोपी सहित दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सूर्यगढ़ा. पुलिस ने शेखपुरा से हत्या मामले के आरोपी तथा मानो गांव से मारपीट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि 22 अप्रैल 2024 की शाम नवाबगंज गांव में मारपीट में अमित कुमार ढाड़ी नामक एक युवक की मौत हो गयी थी. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 132/24 के तहत कु 11 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी सूरज राम को शेखपुरा से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी सूरज राम नवाबगंज गांव के स्व बासुकी राम का पुत्र है. अमित कुमार दाढ़ी हत्या मामले में पुलिस की यह पहली गिरफ्तारी है, शेष 10 नामजद अभी फरार हैं. इधर, पुलिस ने मानो गांव से मारपीट के एक मामले में स्व श्याम किशोर सिंह के पुत्र आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि 10 अप्रैल 2024 को मानो चौक के समीप कुछ लोगों ने धनौरी निवासी राजकुमार पंडित एवं उसके भाई के साथ मारपीट किया था. राजकुमार पंडित द्वारा मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 121/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसमें सूरज कुमार सहित चार लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार को शुक्रवार को जेल भेज दिया. ——————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >