पॉक्सो एक्ट मामले के आरोपित को बेगूसराय से पुलिस ने किया गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट मामले के आरोपित को बेगूसराय से पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूर्यगढा. एसआई मो आलम के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस ने बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले योगी राम उर्फ भगवान राम के पुत्र पॉक्सो एक्ट मामले के आरोपी पांडव कुमार उर्फ अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक सूर्यगढ़ा थाना में वर्ष 2023 में कांड संख्या 204/23 के तहत पॉक्सो एक्ट मामले की प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. उक्त मामले में पांडव कुमार उर्फ अंकित कुमार नामजद है. आरोपी फरार चल रहा था. आरोप है कि एक जून 2023 को सूर्यगढ़ा नगर परिषद बॉलीपर गांव से आरोपी द्वारा एक किशोरी को बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >