फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्ता

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के पीरीबाजार थाना की पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के लहसोरवा गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले पैरू यादव के पुत्र फरार आरोपी अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. पीरीबाजार थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि 21 फरवरी 2024 को आरोपी पक्ष द्वारा लहसोरवा में मारपीट की गयी थी. लहसोरवा गांव के रहने वाले महेश्वर यादव द्वारा मामले को लेकर पीरीबाजार थाना में कांड संख्या 28/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें अमरजीत कुमार सहित उसके परिवार के चार लोग नामजद हैं. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >