वलीपुर गांव से फरार शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरार शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना के पुलिस ने वलीपुर गांव से बुधवार की रात 9 बजे इसी गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह के पुत्र शराब तस्कर गोपाल कुमार उर्फ बिलैया को गिरफ्तार किया है. पिपरिया थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि 8 अक्तूबर 2024 को पुलिस ने वालीपुर गांव से 9 लीटर 750 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ चंदन कुमार नामक तस्कर को गिरफ्तार किया था. उसका साथी गोपाल कुमार उर्फ बिलैया पुलिस को देखकर फरार होने में सफल रहा. मामले को लेकर पिपरिया थाना में कांड संख्या 91/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस ने फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >