पुलिस व वकील के बीच ठनी, एसपी ने बिठायी जांच; बदसलूकी व थप्पड़ मारने का आरोप

पुलिस व वकील के बीच ठनी, एसपी ने बिठायी जांच; बदसलूकी व थप्पड़ मारने का आरोप

यातायात पुलिस पदाधिकारी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर अधिवक्ता पर दर्ज कराया मामला

लखीसराय. शहर के बीचों बीच बने यातायात पुलिस चौकी के समीप लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान यातायात पुलिस के पदाधिकारी आशुतोष कुमार यातायत नियम तोड़ने वाले बाइक चालकों पर सख्ती बरतते हुए उनका चालान काट रहे हैं. इस दौरान अनेकों बार लोगों के साथ झड़प भी होने की बात सामने आती रही है. इसी कड़ी में विगत 22 जनवरी की शाम बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने पर अधिवक्ता सतवीर कुमार को रोका गया. इसके बाद अधिवक्ता व पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार के बीच काफी नोकझोंक हुई. आशुतोष कुमार ने अधिवक्ता की बाइक का चालान काट दिया. मामले को लेकर टाउन थाना में आवेदन देकर अधिवक्ता सतवीर कुमार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर मामला दर्ज कराया. टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि यातायात पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है. इसकी जानकारी मिलने के बाद शनिवार को अधिवक्ताओं में रोष देखा गया. मामले को लेकर सतवीर कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित से मिलकर उक्त पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है. आवेदन में अधिवक्ता सतवीर कुमार ने लिखा है कि शहीद द्वार के पास जबरन उनकी बाइक को रोकर चाबी निकाली गयी. लगभग 30 मिनट तक जबरन कब्जे में अवैध रूप से रखा गया. उस वक्त उनके साथ अधिवक्ता सागर कुमार भी उपस्थित थे. बाइक की चाबी नहीं दी गयी. उन्हें गाड़ी को धक्का देकर सड़क से साइड करना पड़ा. एक पुलिस पदाधिकारी जिसके कंधे पर डबल स्टार था. नेमप्लेट पर आशुतोष कुमार अंकित था. पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें जान-बूझकर थप्पड़ मारा. इससे उन्हें शारीरिक पीड़ा व सार्वजनिक अपमान हुआ है. अधिवक्ताओं की बात सुनने के बाद एसपी दीक्षित ने उन्हें आश्वासन दिया कि साइबर व मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गयी है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >