पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

स्कूल से घर जाने के दौरान नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने के मामले में फरार चल रहे नाबालिग आरोपी को पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार किया है.

हलसी. स्कूल से घर जाने के दौरान नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने के मामले में फरार चल रहे नाबालिग आरोपी को पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने छेड़खानी का विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट भी की थी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली थी. बच्ची के परिजनों की तकरीर पर पॉक्सो एक्ट संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी, परंतु अपने विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की भनक लगते ही वह गांव छोड़कर फरार हो गया था. रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने के मामले में पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक नाबालिग आरोपी को एसआइ अलाउद्दीन व पुलिस बल की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >