सूर्यगढ़ा. थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में पिपरिया थाना की पुलिस ने गुरुवार व शुक्रवार के बीच देर रात रामचंद्रपुर गांव में छापेमारी कर दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मामले में रामचंद्रपुर गांव के रहने वाले स्व. नवल सिंह के पुत्र मणिकांत शर्मा को व इसी गांव के रहने वाले स्व. भूषण सिंह के पुत्र बिहारी सिंह को गिरफ्तार किया है. दोनों लोगों के खिलाफ न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया है. दोनों वारंटी को उनके घर से गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया है.
रामचंद्रपुर गांव से पिपरिया पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में पिपरिया थाना की पुलिस ने गुरुवार व शुक्रवार के बीच देर रात रामचंद्रपुर गांव में छापेमारी कर दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया है
