कांग्रेसियों ने असम के सीएम का फूंका पुतला
जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को चितरंजन रोड पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया
लखीसराय.
जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को चितरंजन रोड पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया. यह विरोध उनके द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दलित समाज से आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गयी अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ किया गया. इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने कहा कि भाजपा की सच्चाई यह है कि वह सिर्फ दलितों और अति पिछड़ों का वोट लेती है, लेकिन जब सम्मान और हिस्सेदारी देने की बात आती है, तो इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है. न कुर्सी दी जाती है, ना सम्मान, बल्कि समय आने पर अपमानित किया जाता है. कांग्रेस पार्टी हमेशा दलित, पिछड़े और वंचित समाज के सम्मान और अधिकार के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी. पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान शत्रुधन सिंह, उचित यादव, जयप्रकाश चौहान, अलख निरंजन सिंह, जय किशोर यादव, मधेशर सिंह, दयानंद दास, चंदन कुमार, वीरेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, संटू कुमार, विजय सिंह, हरेराम, कुंदन झा सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.