एनएच-80 पर ट्रैक्टर की टक्कर से पैक्स अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल

नगर परिषद सूर्यगढ़ा क्षेत्र में अस्पताल चौक सूर्यगढ़ा के समीप शुक्रवार की अपराह्न करीब 7:30 बजे एक ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गयी

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद सूर्यगढ़ा क्षेत्र में अस्पताल चौक सूर्यगढ़ा के समीप शुक्रवार की अपराह्न करीब 7:30 बजे एक ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक पर सवार सलेमपुर पूर्वी पंचायत की नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक ले जाया गया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. जानकारी के अनुसार, सूर्यगढ़ा प्रखंड की पूर्वी सलेमपुर पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष सह पुराना सलेमपुर निवासी मनोज यादव अपनी बाइक से सूर्यगढ़ा बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से सूर्यगढ़ा से लखीसराय की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में सीधी और जोरदार टक्कर मार दी. आमने-सामने की टक्कर में मनोज यादव सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उनके चेहरे के अग्र भाग और सिर में गंभीर चोटें आयी है. हादसे में उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. इधर, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल मनोज यादव को लहूलुहान अवस्था में पास के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. चिकित्सकों द्वारा उनका सघन उपचार किया जा रहा है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है. पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >