पूर्वा एक्सप्रेस से बेहोशी के अवस्था में उतारे गये यात्री

पूर्वा एक्सप्रेस से बेहोशी के अवस्था में उतारे गये यात्री

लखीसराय. किऊल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को 12303 पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से बेहोशी के आलम में कुछ यात्री को उतारा गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ मेला को लेकर इस समय किऊल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में भीड़ अधिक है. उन्होंने कहा कि 12303 अप पूर्वा एक्सप्रेस का वैक्यूम कर दिया गया. जिससे कि ट्रेन 40 मिनट तक किऊल स्टेशन पर खड़ी रह गयी. पूर्वा एक्सप्रेस से उतरे बेहोश यात्रियों को होश में लाकर उन्हें उनके घर भेज दिया गया है. कुछ यात्री भीड़ के कारण ट्रेन के कोच में नहीं चढ़ पाये. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि 13331 धनबाद पटना, 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्स में भारी भीड़ देखी जा रही है. आरपीएफ के द्वारा यात्रियों को मदद की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >