अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

स्थानीय माउंट लिटरा जी स्कूल में बुधवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान-समारोह संपन्न हुआ

लखीसराय. स्थानीय माउंट लिटरा जी स्कूल में बुधवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान-समारोह संपन्न हुआ. समारोह में जिन विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, उन्हें प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. वहीं, 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया. इन सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र विद्यालय के चेयरमैन संजीव स्नेही द्वारा प्रदान किये गये. समारोह को संबोधित करते हुए श्री स्नेही ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल उच्च अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में शैक्षणिक गंभीरता, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच विकसित करना है. उन्होंने कहा कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र दूसरों के लिए प्रेरणा हैं, और अब सभी विद्यार्थियों को आगामी पीटी-टू परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार से पीटी-टू परीक्षा प्रारंभ होने जा रही है, इसलिए सभी विद्यार्थी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित हो. समारोह के दौरान देखा गया कि जिन विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया गया, उनके चेहरे पर गर्व और खुशी झलक रही थी. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम का संचालन और समन्वय विद्यालय प्रबंधन टीम द्वारा किया गया. —————————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >