‘बच्चों में परीक्षा तनाव के मुद्दे’ विषय पर उन्मुखीकरण कार्यशाला

बच्चे, शिक्षक और अभिभावक का संबंध स्पष्ट करते हुए परीक्षा के तनाव को कम करने और उस तनाव का प्रबंधन करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

तनाव को कम करने और उसे ठीक करने के नियम और मनोवैज्ञानिक तरीकों पर हुई चर्चा लखीसराय. जिला मुख्यालय विद्यापीठ चौक के निकट स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय डाइट में बुधवार को बच्चों में परीक्षा को लेकर तनाव से राहत से संबंधित उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. बच्चों में परीक्षा के तनाव पर कमी लाने के मुद्दे पर आधारित इस उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ डाइट के प्राचार्य वंदना कुमारी, संभाग प्रभारी अमित कुमार सिंह, आलोक रंजन, शिक्षक मनोज कुमार चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यशाला में जिले के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक एवं एक-एक शिक्षक एवं अभिभावकों की सहभागिता रही. राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग, नयी दिल्ली के निर्देश पर बिहार शिक्षा परियोजना, लखीसराय के तत्वाधान में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला ‘बच्चों में परीक्षा तनाव के मुद्दे’ विषय पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने से संबंधित मुद्दे एवं परीक्षा से संबंधित तनाव से उबरने में सहायता करना तथा चिंता व परीक्षा के दबावों को कम करने के उपायों पर चर्चा करना था. साथ ही साथ परीक्षा के तनाव के प्रति बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों का नजरिया बदलना और परीक्षा परिणामों से पहले उनकी चिंता को दूर करना रहा. राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालय खुटहा के प्रधान शिक्षक मनोज चौधरी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायट के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को परीक्षा, बच्चे, शिक्षक और अभिभावक का संबंध स्पष्ट करते हुए परीक्षा के तनाव को कम करने और उस तनाव का प्रबंधन करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. वर्ल्ड बीइंग इंडिया फाउंडेशन के कार्यक्रम पदाधिकारी तारकेश्वर नाथ शर्मा ने प्रतिभागियों को कठिन समय में प्रतिक्रियाओं के प्रकार तनाव को कम करने में हमारे गुण, हमारी भावनाओं का प्रबंधन, अपने लक्ष्यों का विश्वास, जीतने में कृतज्ञता का महत्व आदि विषयों पर लोगों की समझ विकसित करते हुए परीक्षा के तनाव को प्रबंधित करने के तरीकों पर चर्चा की. कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर आये उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हलसी के शिक्षक आनंद यादव, वंदना कुमारी ने सभी प्रतिभागियों में तनाव को कम करने और उसे ठीक करने के नियम और मनोवैज्ञानिक तरीकों पर चर्चा की. मुख्य रूप से कार्यशाला में बच्चों में परीक्षा का तनाव कम करने और राष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए किये जा रहे प्रयासों पर सभी का ज्ञानवर्धन किया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन में बिहार शिक्षा परियोजना, लखीसराय के पदाधिकारी आलोक कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, डीजीसी कृष्णा कुमारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >