ब्याज के साथ होल्डिंग टैक्स वसूली का चेंबर सदस्यों ने किया विरोध

मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स शाखा सूर्यगढ़ा शाखा की हुई बैठक

सूर्यगढ़ा. मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स शाखा सूर्यगढ़ा शाखा की एक आपात बैठक स्व. रामजीवन प्रसाद अग्रवाल जी के प्रतिष्ठान पर हुई. बैठक में नगर परिषद सूर्यगढ़ा द्वारा अत्यधिक होल्डिंग टैक्स कलेक्शन को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में एक साथ तीन वर्ष के होल्डिंग टैक्स और उसपर लगने वाला ब्याज का सभी सदस्यों ने एक स्वर में विरोध किया. विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि चेंबर का शिष्टमंडल सूर्यगढ़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलेगा और मांग करेगा कि वर्तमान सत्र 2025-26 से होल्डिंग टैक्स ब्याज मुक्त लिया जाय और साथ ही साथ पानी और कचरा का टैक्स नहीं लिया जाय. चेंबर सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि पांच मई दिन सोमवार को समय लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से मिला जायेगा. पूरे नगर परिषद की जनता का आवाज चेंबर उठायेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेगा. बैठक में अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सचिव प्रेम महाजन, मुरारी राय, अनिल कुमार वर्मा, गोपाल अग्रवाल, शंभु वर्मा, सुनील अग्रवाल, कृष्ण कुमार केडिया, अंकित केडिया, विमल वर्मा, बासु गुप्ता, गोल्डन कुमार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >