एक तस्कर व 11 शराबी गिरफ्तार

शराब पीने के आरोप में पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा सोमवार की देर रात क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से एक तस्कर व 11 पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के नया टोला से किशोर चौधरी के पुत्र विकाश कुमार को 4.400 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं किऊल थाना क्षेत्र के बिछवे से औरे निवासी जगेश्वर पासवान के पुत्र जितेंद्र कुमार, चंपानगर निवासी प्रकाश मांझी के पुत्र कारू मांझी, गढ़ी विशनपुर निवासी सिंघो मांझी के पुत्र बोगल मांझी व मसूदन राम के पुत्र दिनेश कुमार के साथ बड़हिया से ओझवा पोखर वार्ड नंबर 19 निवासी अनंत मंडल के पुत्र अजीत कुमार, नवलकिशोर महतो के पुत्र संजीव कुमार, रामविलास महतो के पुत्र रंजन कुमार महतो, भोला राय के पुत्र नवल कुमार राय, कारू राम के पुत्र मुकेश राम, राजाराम साव के पुत्र पंकज कुमार व नाको साव के पुत्र राजू साव को शराब पीने के आरोप में पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ———————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >