उत्पाद पुलिस द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ एक तस्कर व 10 पीने वाले को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के सूर्यनारायण घाट से वार्ड नंबर 25 निवासी कृष्णा साव के पुत्र रवि कुमार को 9.600 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं टाउन थाना क्षेत्र के इंगलिश मुहल्ला से वार्ड नंबर चार निवासी मो तसलीम के पुत्र मो आजाद, रामचंद्रपुर निवासी अनिल शर्मा के पुत्र सत्यव्रत व बालेश्वर चौधरी के पुत्र सुनील चौधरी, माणिकपुर से लच्छू रजक के पुत्र युगल रजक व मो मोकिम के पुत्र मो एनुल, बड़हिया से कैलाश सिंह के पुत्र संजय सिंह, मो हासिम के पुत्र मो चांद, महेंद्र दास के पुत्र घटू दास, बंधु साव के पुत्र राजेश साव व शनिचर मिस्त्री के पुत्र महेंद्र मिस्त्री को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.