सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में पुलिस ने मंगलवार 14 अप्रैल 2026 की अपराह्न करीब 3 बजे छापेमारी कर एक व्यक्ति को एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया के मामले में मालपुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र सिंह के पुत्र मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जिसे बुधवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. इस संबंध में पिपरिया थाना कांड संख्या 29/26 के तहत आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार आरोपित 30 मार्च की रात मालपुर निवासी कारी यादव के पुत्र तुरंत यादव की सुपारी लेकर हत्या के प्रयास के मामले में भी संदिग्ध रहा है. अन्य आरोपितों के नाम अनुसंधान के कारण गोपनीय रखे गये हैं. छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ अपर थानाध्यक्ष रोहित रंजन, सिपाही प्रदीप, राजेश आदि मौजूद रहे. ————————————————————————————-
मालपुर में देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार आरोपित 30 मार्च की रात मालपुर निवासी कारी यादव के पुत्र तुरंत यादव की सुपारी लेकर हत्या के प्रयास के मामले में भी संदिग्ध रहा है
