लखीसराय. बाल विकास परियोजना कार्यालय लखीसराय से पोषण पखवारा 2026 के तहत गुरुवार को पोषण जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसमें पोषण से संबंधित स्लोगन और नारों से जागरूकता का कार्य किया गया. पोषण जागरूकता रैली आंगनबाड़ी सेविका, आंगनबाड़ी सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा निकाली गयी. जागरूकता रैली के साथ-साथ परियोजना कार्यालय मे पोषण पखवारा आयोजित किया गया. जिसमें पोषण से संबंधित फल, सब्जियों और रंगो से सजा के पोषण पखवारा के महत्व और उद्देश्यों को बताया गया कि पोषण सभी के विकास का मुख्य अंग है. पोषण के महत्व को सभी समुदाय, गांव और पंचायत में जागरूकता के लिए सभी आंगनबाड़ी सेविका को बताया गया. सभी आंगनबाड़ी सेविका को पोषण पखवारा के अवधि में प्रत्येक दिन निर्धारित गतिविधि को आयोजित कर विभागीय डैशबोर्ड पर अपलोड करने का निर्देश बाल विकास परियोजना पदाधिकारी लखीसराय द्वारा दिया गया. ————————————————————————–
सीडीपीओ कार्यालय से निकाली गयी पोषण जागरूकता रैली
आंगनबाड़ी सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा निकाली गयी.
