दुर्गा पूजा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्रि की हुई पूजा-अर्चना

चैती नवरात्रा के नौवें दिन मां सिद्धिदात्रि की पूजा-अर्चना की गयी. मंदिरों एवं घरों में हवन किया गया

-मंदिरों व घरों में किया गया हवन

-मां दुर्गा के पंडाल में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

लखीसराय

चैती नवरात्रा के नौवें दिन मां सिद्धिदात्रि की पूजा-अर्चना की गयी. मंदिरों एवं घरों में हवन किया गया. पंडित के मंत्रोच्चारण के साथ सबसे पहले दुर्गा पाठ किया गया, जिसके बाद यजमान के साथ हवन किया गया. नौ कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया. सभी कन्याओं का पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया. एक साथ दुर्गा पाठ एवं हवन कुमारी कन्याओं को भोजन तो दूसरी तरफ रामनवमी को लेकर विद्वान पंडितों की मांग बढ़ी रही. लोग शाम तक रामनवमी एवं दुर्गा पूजा के नवमी का हवन देर शाम तक कराया है.

चानन प्रतिनिधि के अनुसार,

प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर चैती दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों मे लगने लगी रही. क्षेत्र के बन्नू बगीचा , भंडार सहित अन्य स्थानों पर महिलाओं की भीड़ काफी लगी रही. महिला के अपेक्षा पुरुषों की भीड़ बहुत कम दिख रही थी. मेला को लेकर मंदिर परिसर से बाहर दर्जनों दुकानें खोली गयी है. भंडार में 29 तारीख रविवार को भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >