होमगार्ड बहाली : चौथे दिन 997 में 332 अभ्यर्थी हुए सफल

जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में विगत 30 अप्रैल से जारी होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को गांधी मैदान में 14 सौ अभ्यर्थियों में 997 अभ्यर्थियों ने 16 सौ मीटर में दौड़ में भाग लिया

लखीसराय.

जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में विगत 30 अप्रैल से जारी होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को गांधी मैदान में 14 सौ अभ्यर्थियों में 997 अभ्यर्थियों ने 16 सौ मीटर में दौड़ में भाग लिया. इसमें 371 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये. वहीं लंबी एवं ऊंची कूद, गोला फेंक में 39 अभ्यर्थी असफल रहे. इस तरह कुल 332 अभ्यर्थियों को मेधा सूची में शामिल किया गया. इस संबंध में होमगार्ड के जिला कमांडेंट अखिलेश प्रसाद ठाकुर ने बताया कि सोमवार को 332 अभ्यर्थी मेधा सूची के चयनित घोषित हुए हैं. श्री ठाकुर ने बताया मेधा सूची में शामिल उम्मीदवार की अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट में लिया जायेगा. समान अंक रहने पर उम्र अधिक रहने वाले को चयनित किया जायेगा. उम्र समान होगा तो मार्क्स के आधार पर चुना जायेगा. वहीं दोनों समान रहने पर हिंदी के अल्फाबेटिकल आधार पर उम्मीदवार को मेरिट लिस्ट में शामिल किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >