पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी ठोकर, मौत

किऊल-जमुई पथ पर धनबह गांव के समीप हुई घटना

लखीसराय. जिले के बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के किऊल-जमुई पथ में धनबह गांव के निकट सड़क पर पैदल जा रहे एक वृद्ध व्यक्ति को एक बाइक सवार ने ठोकर मार दिया. इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. उनके शव का पोस्टमार्टम लखीसराय सदर अस्पताल में कराया गया. मृतक की पहचान सिंघौल निवासी स्व पोतन मांझी के 64 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण मांझी के रूप में की गयी. सिंघौल निवासी अनिल कुमार वर्मा, बोलो मांझी, संजय दास, छबीला मांझी, विनोद मांझी एवं मृतक के पुत्र बद्री मांझी ने बताया कि सड़क पर पैदल चलने के क्रम में पीछे से सिंघौल निवासी चरित्र मंडल के पुत्र मंटू मंडल ने अपनी बाइक ठोकर मार दी. चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया. इस संबंध में बन्नूबगीचा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन दिया गया है. इसके आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है मंटू मंडल की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >