जांच कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसपी

पुलिस और जनता के बीच भरोसे और समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी अवधेश दीक्षित ने गुरुवार को जिले के पीरीबाजार व कजरा थाना का निरीक्षण किया

एसपी अवधेश दीक्षित ने गुरुवार को जिले के पीरीबाजार व कजरा थाना का निरीक्षण किया कजरा/ पीरीबाजार पुलिस और जनता के बीच भरोसे और समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी अवधेश दीक्षित ने गुरुवार को जिले के पीरीबाजार व कजरा थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान थाना परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में महिला और पुरुष फरियादी पहुंचे, जहां उन्होने अपनी समस्याएं सीधे एसपी के समक्ष रखीं. इस दौरान कजरा थाना में 14 फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, मारपीट, लंबित प्राथमिकी समेत अन्य मामलों को लेकर आवेदन सौंपे. लंबित मामलों को लेकर एसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जांच कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी मामलों का निष्पादन तय समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया. उन्होने कहा कि निष्पक्ष जांच और पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस का कर्तव्य है. जनसंवाद के बाद एसपी ने कजरा थाना परिसर का विधिवत निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मालखाना, बंदी गृह, अभिलेख कक्ष, थाना कार्यालय तथा सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल टैªकिंग नेटवर्क सिस्टम) की गहन जांच की. निरीक्षण के क्रम में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. एसपी ने थाना के अधिकारियों और कर्मियों को साफ-सफाई, रिकाॅर्ड संधारण और तकनीकी संसाधनों के समुचित उपयोग पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने कहा कि थाना आम नागरिकों के लिए सेवा का केंद्र होना चाहिए, जहां लोग बिना किसी भय के अपनी बात रख सकें. उन्होने यह भी कहा कि पुलिस की छवि एक सहयोगी, संवेदनशील और मददगार संस्था के रूप में स्थापित होनी चाहिए. कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. एसपी के इस दौरे से आम लोगों में सकारात्मक संदेश गया और पुलिस जन संवाद को लेकर भरोसा मजबूत बना. इस निरीक्षण के दौरान अरमा पंचायत प्रतिनिधि बैजू, श्रीकिशुन पंचायत प्रतिनिधि अशोक पासवान, शैलेंद्र सिंह, आलोक कुमार के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे. वहीं श्रीकिशुन पंचायत प्रतिनिधि अशोक पासवान द्वारा एसपी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. दूसरी ओर पीरीबाजार थानाध्यक्ष पर गिर सकती है गाज निरीक्षण करने पीरीबाजार थाना पहुंचे एसपी को फरियादियों ने थानाध्यक्ष के ही खिलाफ शिकायत करनी शुरू कर दी. कई फरियादियों ने एसपी से आवेदन ने के बाद भी मामला दर्ज नहीं करने व दर्ज मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने सहित कई तरह के आरोप लगाये. जिसपर एसपी ने थानाध्यक्ष रोहित कुमार सहित थाना में तैनात अन्य पुलिस पदाधिकारियों को परेड कराते हुए जमकर फटकार लगायी. इस दौरान एसपी थानाध्यक्ष पर काफी बिफरे नजर आये तथा थानाध्यक्ष पर गाज गिरने की बात कही गयी. निरीक्षण के उपरांत ने एसपी ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पीरीबाजार थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. ———————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >