क्विज में नितिन, गणित में आर्यन व चित्रकला में प्रतिज्ञा रही अव्वल

गांधी मैदास्थित खेल भवन के प्रांगण में बुधवार को बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

चयनित प्रतिभागी 21 मार्च को जाएंगे पटना लखीसराय गांधी मैदास्थित खेल भवन के प्रांगण में बुधवार को बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित छात्र-छात्राएं शामिल हुए. तीनों प्रतियोगिता नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख आयोजित हुई. क्विज प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांच समूह में प्राथमिक विद्यालय नीमा, हलसी की सुष्मिता कुमारी तथा कक्षा नौ से बारह के समूह में पिपरिया प्रखंड के मेघराय मिश्री प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय वलीपुर नितिन कुमार ने प्रथम, गणित ओलंपियाड के कक्षा छह से बारह के समूह में पीएम श्री आदर्श उच्च विद्यालय के आर्यन कुमार तथा नौ से बारह के समूह में मेघराय मिश्री प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय वलीपुर के अरमान आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा नौ से बारह के समूह में महिला विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय लखीसराय की प्रतिज्ञा, कक्षा छह से आठ के समूह में पब्लिक हाई कोर्ट सूर्यगढ़ा के अंकुश कुमार ने द्वितीय, तथा उच्च विद्यालय सिंहपुर कैंदी के मुकेश कुमार ने तृतीय, कक्षा छह से आठ के समूह में आदर्श उच्च विद्यालय तेतरहाट के प्रणीत राज ने प्रथम, महिला विद्या मंदिर मध्य विद्यालय की प्रिया कुमारी ने द्वितीय, कक्षा एक से पांच के समूह में प्राथमिक विद्यालय नीमा, हलसी की मौसम कुमारी ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय जयनगर, लाली पहाड़ी की खुशी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. सभी सफल प्रतिभागियों को निर्णायक शिक्षकों की टीम द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस संबंध में नोडल शिक्षक श्री झा ने बताया कि तीनों प्रतियोगिता में सभी समूह में एक-एक छात्र- छात्रा को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 21 मार्च को पटना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >