एनएच-80 का नाला जाम, मेदनीचौकी बाजार में जलजमाव से बढ़ी परेशानी

NH 80 Waterlogging: सड़क पर जमा पानी से बदबू और मच्छरों का प्रकोप, व्यवसायियों ने एनएचएआई से नाला सफाई की उठाई मांग

लखीसराय से मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट

NH 80 Waterlogging: मेदनीचौकी बाजार में एनएच-80 सड़क किनारे बने नाले के जाम होने से जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. सड़क पर जमा पानी के कारण ग्राहकों, राहगीरों और व्यवसायियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने एनएचएआई से अविलंब नाले की सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.

नाला जाम होने से सड़क पर जमा हो रहा पानी

बंशीपुर पंचायत के पोषक क्षेत्र में स्थित मेदनीचौकी बाजार में एनएच-80 का नाला लंबे समय से जाम है. इसके कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है. पंचायत के मुखिया अश्वनी कुमार ने बताया कि नाले की सफाई एनएचएआई की जिम्मेदारी है. समय पर सफाई होने से जलनिकासी सुचारु रहेगी और जलजमाव की समस्या समाप्त हो सकेगी.

बदबू और मच्छरों से बढ़ा स्वास्थ्य का खतरा

सड़क पर लंबे समय से जमा पानी सड़ने लगा है, जिससे आसपास बदबू फैल रही है. इसके साथ ही मक्खी और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है. स्थानीय लोगों और व्यवसायियों का कहना है कि यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है.

सड़क संकरी होने से लग रहा जाम

NH 80 Waterlogging: व्यवसायियों ने बताया कि सड़क किनारे पांच से छह फीट तक जलजमाव रहने के कारण ठेला, सब्जी विक्रेता और सवारी वाहन सड़क पर ही खड़े हो जाते हैं. इससे बाजार क्षेत्र में सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है. अक्सर जाम की स्थिति बनती है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

मुखिया ने एनएचएआई से की कार्रवाई की मांग

बंशीपुर पंचायत के मुखिया अश्वनी कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर से इस समस्या का समाधान संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि एनएचएआई द्वारा नाले की सफाई कराए जाने के बाद ही जलजमाव की समस्या दूर हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें : नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में अनाज के भाव स्थिर, जानिए गेहूं, चावल, दाल और सरसों का ताजा रेट

इसे भी पढ़ें : जलवायु परिवर्तन से लड़ने पर खर्च होगा बंगाल बजट का 69 प्रतिशत पैसा, सुंदरवन और सौर ऊर्जा पर बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >