एनएच-80 पर हादसा, पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, बाइक चालक गंभीर

NH-80 Accident: बड़हिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

बड़हिया (लखीसराय) से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट

NH-80 Accident: लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर-प्रतापपुर के बीच एनएच-80 पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया. तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार 52 वर्षीय महिला अनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उनके पति पिंटू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

चंदवारा से लौट रहे थे दंपती

जानकारी के अनुसार पटना जिले के पचमहला थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी अनीता देवी अपने पति पिंटू सिंह के साथ बाइक से जमुई जिले के चंदवारा से घर लौट रही थीं. इसी दौरान पहाड़पुर-प्रतापपुर के बीच एनएच-80 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

मौके पर महिला की मौत, पति गंभीर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक चला रहे पिंटू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

NH-80 Accident: सूचना मिलने पर बड़हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है.

पिकअप चालक की तलाश जारी

बड़हिया थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन की पहचान करने और चालक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है.

ALSO READ: होटल में चल रहे जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, नकद और ताश के पत्ते बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >