Mokama Rail Bridge NI Work: लखीसराय. नये मोकामा रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गयी है. इसके लिए 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एनआई कार्य किया जायेगा. मोकामा क्षेत्र में होने वाले इस कार्य का सीधा असर किऊल-जमालपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा. यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने इस अवधि में कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है.
इस दौरान किऊल होकर गुजरने वाली कई मेल-एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के बजाय बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल, किऊल-गया-ग्रैंड कॉर्ड और बरौनी-मुंगेर-किऊल जैसे वैकल्पिक रूट से चलेंगी. ऐसे में किऊल, जमालपुर, मुंगेर, शेखपुरा और बिहारशरीफ से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन के रूट में बदलाव की जानकारी पहले से लेना जरूरी होगा.
21 सितंबर को सबसे ज्यादा ट्रेनों पर पड़ेगा असर
रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 सितंबर से ही कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग बदला रहेगा. 20 सितंबर को 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल होकर चलेगी. 13047 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर होकर चलेगी.
इसी दिन 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल ग्रैंड कॉर्ड-किऊल-गया और 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल किऊल-गया-ग्रैंड कॉर्ड के रास्ते चलेगी.
21 सितंबर को बदलाव का दायरा और बड़ा रहेगा. इस दिन 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 13047 विभूति एक्सप्रेस, 13208 पटना-जसीडीह, 13334 पटना-दुमका, 15657/15658 ब्रह्मपुत्र मेल, 63209/63210 देवघर-पटना मेमू और 63212 पटना-झाझा मेमू को बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल रूट से चलाया जायेगा.
22 से 26 सितंबर तक इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
22 से 26 सितंबर तक 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 13047 विभूति एक्सप्रेस, 13208 पटना-जसीडीह, 13334 पटना-दुमका और 63209/63210/63212 मेमू ट्रेनें इसी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.
इसके अलावा 15098/15097 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस बरौनी-सबदलपुर-मुंगेर होकर चलेगी. 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक, 15623/15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ रूट से चलेंगी.
18622/18621 हटिया-पटना एक्सप्रेस, 22947 सूरत-भागलपुर और 22405/22406 गरीब रथ एक्सप्रेस को किऊल-गया-ग्रैंड कॉर्ड रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है.
मुंगेर होकर चलने वाली ट्रेनों पर भी असर
मोकामा में एनआई कार्य का असर उन ट्रेनों पर भी पड़ेगा, जो मुंगेर-जमालपुर-किऊल होकर गुजरती हैं. यह बदलाव जमालपुर और मुंगेर के यात्रियों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है.
इस दौरान 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस और 13105/13106 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस को वर्द्धमान-रामपुरहाट-मुंगेर-बरौनी रूट से चलाया जायेगा. 15027/15028 संभलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस और 15047/15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेंगी.
इसी तरह 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल और 17007/17008 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस को किऊल-मुंगेर होकर चलाने का निर्णय लिया गया है. 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस खगड़िया-मुंगेर-जमालपुर-किऊल-नवादा रूट से चलेगी.
27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भी जारी रहेगा बदलाव
27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 13019/13020 बाघ एक्सप्रेस, 13105/13106 बलिया एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस और पूर्वांचल एक्सप्रेस की किऊल-मुंगेर-बरौनी रूट से आवाजाही जारी रहेगी.
इस अवधि में 63206 पटना-किऊल मेमू, 63209/63210 देवघर-पटना मेमू और 63212 पटना-झाझा मेमू भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.
Mokama Rail Bridge NI Work: यात्रियों को क्यों सतर्क रहना होगा
नये मोकामा रेल पुल से परिचालन शुरू करने के लिए होने वाला एनआई कार्य रेल ढांचे और परिचालन व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण काम है. काम के दौरान मोकामा क्षेत्र में ब्लॉक रहने के कारण ट्रेनों को अलग-अलग वैकल्पिक रूट से चलाया जायेगा. इससे कुछ यात्राओं में निर्धारित मार्ग और यात्रा समय में बदलाव हो सकता है.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी जरूर जांच लें. इसके लिए NTES या रेल मदद पर ट्रेन की ताजा स्थिति देखी जा सकती है.
किऊल, जमालपुर, मुंगेर, शेखपुरा और बिहारशरीफ के यात्रियों के लिए यह बदलाव खास तौर पर महत्वपूर्ण है. यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर चलें और स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के परिवर्तित मार्ग की पुष्टि कर लें.
Also Read: बिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसलें बर्बाद, जानिए कितना दिया जाएगा किसानों को अनुदान
Also Read: बिहार के शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत, CM सम्राट चौधरी ने जारी किए 461 करोड़ रुपये
