प्राथमिक शिक्षक संघ की नयी कमेटी गठित, मनोज कुमार सिंह बने अध्यक्ष

जिसमें चुनाव पदाधिकारी के रूप में जहानाबाद जिलाध्यक्ष शिवकिशोर शर्मा तथा पर्यवेक्षक के तौर पर प्रधान सचिव रमेंद्र शर्मा उपस्थित रहे.

बड़हिया. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को बड़हिया स्थित एक सभागार में संपन्न हुई. इस अवसर पर राज्य संघ के निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव पदाधिकारी के रूप में जहानाबाद जिलाध्यक्ष शिवकिशोर शर्मा तथा पर्यवेक्षक के तौर पर प्रधान सचिव रमेंद्र शर्मा उपस्थित रहे. बैठक में सर्वसम्मति से मनोज कुमार सिंह को संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया, जबकि रामविलास कुमार को प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. वहीं वरीय उपाध्यक्ष पद पर गणेश कुमार और अजय कुमार का चयन हुआ, इसके अलावा रामगढ़ चौक से संजय कुमार सिंह, लखीसराय से संजय कुमार सिंह, जानकी रविदास और अजय कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया. उप प्रधान सचिव पद पर मो सिराजुद्दीन और गणेश कुमार को जगह मिली. संघ के सचिव के रूप में संगीता देवी, मनोज कुमार मंडल, प्रमोद कुमार और रामसेवक कुमार का चयन किया गया. गिरीश कुमार को कार्यालय सचिव एवं संजीव कुमार को अंकेक्षक नियुक्त किया गया. बैठक में पूर्व प्रधान सचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह, कृष्णानंद ठाकुर, विजय कुमार सिंह, अरुण ठाकुर सहित कई वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे. सभी ने नवगठित कमिटी को शुभकामनाएं दीं और संघ के मजबूती की कामना की. ———————————————————— थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर हनुमान मंदिर में चोरी, दानपेटी से रकम ले उड़े चोर बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास मोड़ स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दानपेटी को निशाना बनाकर श्रद्धालुओं की आस्था को गहरा आघात पहुंचाया है. मंदिर के ठीक सामने स्टेट बैंक का एटीएम है और यह स्थल बड़हिया थाना से केवल सौ मीटर की दूरी पर स्थित है. इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना की जानकारी मंदिर के सर्वोसर्वा ललन जगनानी द्वारा शुक्रवार की सुबह होते ही बड़हिया थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर दी गयी. उन्होंने बताया कि हर दिन की तरह जब वह सुबह मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे, तो देखा कि दानपेटी टूटी हुई है और उसमें रखी गयी राशि गायब थी. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मंदिर के पास 24 घंटे होमगार्ड की तैनाती रहती है, इसके बावजूद चोरों ने बिना किसी भय के यह दुस्साहसिक कदम उठाया. इससे स्थानीय लोगों में गहरा रोष है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. इस मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं और दानपेटी में अपनी श्रद्धा अनुसार राशि अर्पित करते हैं. इस घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है. थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि आवेदन मिला जल्द ही इस घटना में शामिल आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >