लखीसराय. सदर प्रखंड के दामोदरपुर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में दिन शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2025–2026 के प्रथम दिवस का शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया. नवीन छात्रों के स्वागत के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई थीं. जिससे यह दिन उनके लिए यादगार बन सके. नये छात्रों के लिए यह दिन जहां नयी दोस्ती और अनुभवों से भरा हुआ था. वहीं पुराने छात्रों के लिए अपने शिक्षकों और सहपाठियों से दोबारा मिलने का एक सुनहरा अवसर था. विद्यालय में प्रवेश करने वाले नये विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया. विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट से सुसज्जित किया गया था. प्रवेश द्वार को फूलों एवं रंगोली से सजाया गया था. शिक्षकों ने विद्यार्थियों का तिलक एवं स्वागत किया. विद्यालय ने पहले दिन को और अधिक रोचक बनाने के लिए विभिन्न खेल और मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया. इसमें बच्चों के लिए मज़ेदार खेल, चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और संगीत प्रस्तुती शामिल थीं. इन गतिविधियों ने न केवल बच्चों को आनंदित किया बल्कि उनके आत्मविश्वास और समूह कार्यकुशलता को भी विकसित किया. मौके स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार स्नेही, सेक्रेटरी विजेता स्नेही, प्रिंसिपल अनूप कुमार डे, शिक्षकों में आशीष गुप्ता, मनीष कुमार, बाल्मीकि राम, बिट्टू कुमार, सूजन चटर्जी एवं शिक्षिकाओं में श्रुति राज, नेहा कुमारी, जयश्री कुमारी, दीपशिखा कुमारी, मयंक कुमारी और शबनम प्रवीण उपस्थित थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
