जनता से जुड़े मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसडीएम

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर सभा भवन में गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देशानुसार मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया

सूर्यगढ़ा में एसडीओ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

-समीक्षा बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं पर हुई चर्चा-बैठक में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही नगण्यसूर्यगढ़ा.

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर सभा भवन में गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देशानुसार मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता एसडीएम प्रभाकर कुमार ने की. लखीसराय जिला परिषद क्षेत्र संख्या चार के जिला परिषद सदस्य रवि राज एवं रामपुर पंचायत के मुखिया सुधांशु कुमार के अलावे कोई भी जनप्रतिनिधि इस बैठक में शामिल नहीं हुए. वहीं इस दौरान पिछले बैठक में जिन समस्याओं को सामने लाया गया था उसमें अब तक हुई प्रगति की विभाग बार समीक्षा की गयी.

बैठक के दौरान कई पंचायतों में नल-जल योजना बाधित है. अतिक्रमण के कारण सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर आवागमन प्रभावित होने की बात भी कही गयी. एसडीओ ने संबंधित विभागों को समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. उरैन पंचायत में आधी आबादी को पानी उपलब्ध नहीं हो पाने की शिकायत पर पीएचईडी विभाग के पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछे जाने का निर्देश दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि खावा एवं मुस्तफापुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का का अतिक्रमण किया गया है. रसूलपुर गांव स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में मवेशी बांधकर रखने की शिकायत की गयी. कहा गया कि कई स्वास्थ्य केंटो में चारदीवारी नहीं रहने से अतिक्रमण की समस्या उत्पन्न हो रही है. जिला परिषद सदस्य रविराज ने प्रखंड कार्यालय स्थित आधार केंद्र में अवैध वसूली की शिकायत. उन्होंने कजरा में भी एक आधार सेंटर खोले जाने की मांग की. सीडीपीओ रीना कुमारी ने कहा कि 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है. मत्स्य प्रसार पदाधिकारी ने मत्स्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी.

सूर्यगढ़ा बाजार में मुख्य सड़क के अतिक्रमण पर हुई चर्चा-

बैठक में एसडीएम ने कहा कि सूर्यगढ़ा बाजार में मुख्य सड़क के अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. उन्होंने मौके पर मौजूद सूर्यगढा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित एवं अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार को स्थानीय पुलिस की मदद से संयुक्त अभियान चलाकर सूर्यगढ़ा बाजार में मुख्य सड़क एवं फुटपाथ को अविलंब अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया. मौके पर सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अतुल कुमार, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार, अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार, सीडीपीओ रीना कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वाईके दिवाकर, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूर्यगढ़ा कुमारी परिणीता, कजरा बीईओ डॉ रंजना, बीपीआरओ मुकेश कुमार, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आशीष कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >