नौ मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत

नौ मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत

प्रधान जिला जज ने हरी झंडी दिखा कर जागरुकता वाहन को किया रवाना

लखीसराय. व्यवहार न्यायालय परिसर, लखीसराय से शनिवार को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आम लोगों से अपील किया कि व्यवहार न्यायालय परिसर में नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने वादों का निपटारा करायें. लोक अदालत में आपसी समझौते से सुलझने वाले फौजदारी मामले, बैंक के मामलों में ऋण वसूली, चेक बाउंस आदि से जुड़े केस, विद्युत विभाग से संबंधित मामले सहित पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा आदि मामले का समझौते के आधार पर निशुल्क निष्पादन किया जायेगा. न्यायिक पदाधिकारियों ने कहा कि जिला डालसा द्वारा प्रचार वाहन को रवाना करने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देना है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शिविर में आकर इस अवसर का अपने लंबित मामलों का शीघ्र, निशुल्क व आपसी सहमति से समाधान करा सकें. मौके पर प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार झा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश शुभनंदन झा, सिद्धार्थ पांडेय, सीमा भारतीय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार, सचिव राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >