लखीसराय. शहर में विभिन्न चौक चौराहे एवं मुहल्ले में लगाये गये पोस्टर होर्डिंग हटाया जा रहा है. चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही जिले के विभिन्न जगहों से पोस्टर आदि हटाया जा रहा है. इसके लिए नगर परिषद के द्वारा एक टीम का गठन किया गया है. जिसमें सफाई कर्मी, सफाई पर्यवेक्षक एवं नप कर्मियों को शामिल किया गया. सोमवार की शाम को चुनाव आयोग द्वारा लिए गये फैसले के अनुसार डीएम मिथलेश मिश्र व एसपी अजय कुमार द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के जरिये पत्रकारों को चुनाव एवं नामांकन समेत अन्य प्रोसेस की जानकारी दी एवं कहा कि चुनाव की तिथि की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. जिसके तहत शहर में नप ईओ एवं गांव देहात में बीडीओ सह एआरओ को इसके लिए जिम्मेवारी सौंपी गयी है. गली-मुहल्ले से भी मंगलवार की सुबह से पोस्टर बैनर हटाने का कार्य किया जा रहा है. आदर्श आचार संहिता का पालन सख्ती से करने के लिए पोस्टर बैनर हटाने के साथ साथ अन्य चुनाव संबंधित आचार संहिता के नियम के पालन पर जिला प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
