तेतरहाट थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, परिजनों को सौंपा गया बच्चा
लखीसराय. तेतरहाट थाना की पुलिस ने गुरुवार को एक अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद किया. थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने किऊल स्टेशन से नाबालिग को बरामद किया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों में खुशी का माहौल है. वहीं, मामले को लेकर पुलिस आगे की जांच में जुट गयी
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.