लखीसराय. पीएसआई इंडिया के तकनीकी सहयोग से सिविल सर्जन डॉ बीपी सिन्हा की अध्यक्षता में निजी स्वास्थ्य संस्थानों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में परिवार नियोजन, टीकाकरण, प्रसव एवं प्रसव पूर्व जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के आंकड़ों की एचएमआइएस में निबंधन एवं ससमय रिपोर्टिंग करने के लिए निजी स्वास्थ्य संस्थानों को एचएमआइएस पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने सभी निजी स्वास्थ्य संस्थान को सरकार को सहयोग करने को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी आशंका और भय के सरकार के ऑनलाइन पोर्टल एचएमआइएस के जरिये डाटा साझा करें. बैठक की शुरुआत करते हुए डीपीएम सुधांशु लाल ने सभी निजी स्वास्थ्य संस्थान के रेपोर्टिंग की महत्ता को विस्तार पूर्वक बताया. सिविल सर्जन ने निर्देश दिया सभी निजी स्वास्थ्य संस्थान जल्द से जल्द एचएमआइएस पोर्टल पर निबंधन करा कर इसी माह से अपने अपने संस्थान का रिपोर्ट हर माह के पांच तारीख तक अपलोड करना सुनिश्चित करें. एसीएमओ डॉ अशोक कुमार भारती ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को पॉलिसी बनाने के लिए निजी स्वास्थ्य संस्थाओ का डाटा प्राप्त करना महत्वपूर्ण है. डीएमई जुली एवं पीएसआई इंडिया के अमित कुमार द्वारा विस्तारपूर्वक एचएमआईएस पोर्टल पर कैसे डाटा अपलोड करना है वह समझाया गया एवं 11 निबंधित निजी स्वास्थ्य संस्थान को उनका आईडी एवं पासवर्ड भी साझा किया गया. बैठक में पीएसआई इंडिया के अमित कुमार, निजी स्वास्थ्य संस्थान के चिकित्सक एवं प्रतिनिधि, आईएमए के प्रतिनिधि, डीएमई, डीसीएम, एवं अन्य लोगों ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
